24 साल की हैं 'आई मी और मैं' की प्राची
प्राची देसाई जो कि आजकल अपनी फिल्म 'आई मी और मैं' को लेकर काफी चर्चा में हैं। आई मी और मैं फिल्म में प्राची देसाई जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह के साथ मुख्य भूमिका में हैं। प्राची देसाई फिल्म में एक हेयरड्रेसर की भूमिका निभा रही हैं। प्राची देसाई का कहना है कि आई मी और में वो पहली बार एक ऐसा किरदार निभा रही हैं जो कि बिल्कुल उनकी पर्सनैलिटी और उनपर सूट करता है। आई मी और मैं में प्राची का किरदार 24 साल का है जो कि प्राची की असली उम्र है। अभी तक प्राची ने जो भी किरदार निभाए हैं वो सभी थोड़ी बड़ी उम्र के थे लेकिन अब पहली बार प्राची अपनी असली उम्र का किरदार निभाएंगे।
प्राची देसाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा "मैंने हमेशा से ऐसी भूमिकाएं निभाई हैं जो कि मेरी उम्र से थोड़ा ज्यादा आगेकी थीं। पहली पार मैं ऐसी भूमिका निभा रही हूं जो मेरी असल शख्सियत जैसा है। जिस तरह रॉक ऑन मेरे लिए इंडस्ट्री पर कदम रखने का माध्यम बनी थी उसी तरह आई मी और मैं मेरे करियर में एक अहम मोड़ साबित होगी। यह फिल्म एक अलग ही प्रची देसाई को दिखाएगी। गौरी मेरा पसंदीदा किरदार है क्योंकि वह असल जिंदगी में मेरे से मिलता जुलता है। वही बहुत जीवंत और उन्मुक्त है। पेशे से वह एक हेयरड्रेसर है।" जॉन अब्राहम के बारे में बताते हुए कहा "जॉन के साथ पर्दे पर काम करना बहुत अच्छा था।"
प्राची देसाई ने कहा कि जॉन एक बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। उनका स्वभाव बहुत ही मजाकिया है और वो किसी के भी पसंदीदा एक्टर बन सकते हैं। प्राची ने कहा कि जॉन केसाथ तालमेला बैठाना बहुत ही आसान है। प्राची देसाई आजकल अपनी फिल्म आई मी और मै के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्राची देसाई ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के कसम से सीरियल से की थी।


Click it and Unblock the Notifications












