..................... John Abraham says Bollywood Awards can never touch the Oscars, ऑस्कर्स से खुश लेकिन बॉलीवुड अवॉर्ड से दुखी हैं जॉन - Hindi Filmibeat

ऑस्कर्स से खुश लेकिन बॉलीवुड अवॉर्ड से दुखी हैं जॉन

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को लगता है कि बॉलीवुड अवॉर्ड्स कभी भी ऑस्कर्स की बराबरी नहीं कर सकते क्योंकि बॉलीवुड अवॉर्ड्स उन्हीं को मिलते हैं जो कि इन अवॉर्ड फंक्शन्स में परफॉर्म करते हैं। हाल ही में लॉस एंजेल्स में हुए 85वें एकेडमी अवॉर्ड के दौरान दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों ओर साथ ही देश भर के कलाकारों में से बेहतरीन कलाकारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जॉन ने कहा कि वो बॉलीवुड अवॉर्ड्स को महत्व नहीं देते और ना ही इनपर यकीन रखते हैं। ऑस्कर्स में जितनी इमानदारी के साथ अवॉर्ड दिये जाते हैं वो कभी भी बॉलीवुड अवॉर्ड्स फंक्शन्स में देखने को नहीं मिली।

वैसे जॉन अब्राहम ही पहले एक्टर नहीं हैं जिन्होंने बॉलीवुड अवॉर्ड की निंदा की है। इससे पहले भी कई एक्टर्स ने बॉलीवुड अवॉर्ड्स को भ्रष्ट कहा है। कुछ दिन पहले बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी सैफ अली खान ने भी कहा था कि कई बार अच्छी फिल्म होने के बावजूद आमिर खान को नॉमिनेशन तक नहीं मिलता है। सरकारी अवॉर्ड भी इनसे ज्यादा अलग नहीं हैं। यह विश्वसनीयता का मसला है। अगर आप बेहतर ढंग से और ईमानदारी से पात्रों का चयन करेंगे तो ही लोग आप पर यकीन कर सकते हैं। सैफ ने ये भी कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उन्हीं एक्टरों को दिये जाते हैं जो कि उन अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान वहां पर मौजूद होते हैं।

सैफ के अलावा अजय देवगन ने भी कई भार बॉलीवुड अवॉर्ड्स की ईमानदारी पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि मेरे पास कई बार ऐसे फोन आते हैं जिनमें कहा जाता है कि अगर आप हमारे यहां आएंगे तो आपको अवॉर्ड देंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भी पिछले साल अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्मों को अवॉर्ड ना मिलने पर प्रश्न उठाते हुए कहा था कि बॉलीवुड अवॉर्ड फंक्शन मे ईमानदारी नहीं होती है। ये सिर्फ उन्हीं एक्टरों को दिये जाते हैं जो कि उन फंक्शन्स में परफॉर्म करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X