अब प्रभुदेवा कहेंगे, नायक नहीं....खलनायक हूं मैं
बॉलीवुड में शानदार एक्शन फिल्मों के निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा अब कुछ अलग करना चाहते हैं। लिहाजा हीरो, निर्देशक और कोरियोग्राफर बनने के बाद अब प्रभुदेवा विलेन के रूप में नजर आएंगे। जी हां, यहां बात हो रही है फिल्म 'एबीसीडी' के सीक्वल की। प्रभुदेवा अपनी आने वाली फिल्म ‘एनी बडी कैन डांस' के सीक्वल में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
पिछले साल आई फिल्म निर्देशक एबीसीडी का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। यह भारत में बनी पहली थ्रीडी डांस फिल्म थी। लिहाजा, फिल्म की सफलता से खुश होकर रेमो अब इस फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए बतौर मुख्य किरदार वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का चयन किया गया है।
आपको बता दें कि 'एबीसीडी' में प्रभु देवा ने एक डांस गुरु की भूमिका निभाई थी और इसकी शूटिंग मुंबई के एक बस्ती में की गई थी। लेकिन इस बार फिल्म विदेश पर बेस्ड होगी और प्रभुदेवा खलनायक की भूमिका के रुप में नजर आयेंगे।
चर्चा है कि सीक्वल फिल्म में पूर्व की तरह प्रभुदेवा और लॉरेन गोटिलेब भी नजर आएंगी। फिल्म 26 जून 2015 को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर खासा उत्साहित है। उनका कहना है कि डासं करना उन्हें बेहद पसंद है। वे खुश है कि उन्हें डांस आधारित फिल्म में काम करने काम करने का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
