श्रृद्धा कपूर और वरुण धवन संग प्रभुदेवा बनाएंगे ABCD-2

प्रभु देवा ने बॉलीवुड के जिस भी एक्टर का हाथ थामा है उसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाई ही है। प्रभु देवा द्वारा फिल्म का निर्देशन यानी बॉक्स ऑफिस पर सफलता। ऐसे में उनके साथ काम करने का मौका पाकर वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर भी काफी खुश और उत्साहित हैं। ABCD 2 का एक पोस्टर भी रिलीज हुआ है जिसमें प्रभु देवा के साथ वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर और रेमो डिसूजा को डांसिंग पोज में दिखाया गया है। सभी को उम्मीद है कि वरुण धवन और श्रृद्धा जैसे सितारों के फिल्म में होने के चलते फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिलेगा। हालांकि फिल्म के पहले भाग में कोई भी बड़ा स्टार नहीं था लेकिन प्रभु देवा ने अकेली ही सारी कमी पूरी कर दी थी लोगों ने इस नये अंदाज की फिल्म को काफी पसंद भी किया।
इसके चलते अब प्रभु देवा ने सोचा है कि अगर उनकी फिल्म के सीक्वल में यंग और जाने माने कलाकार हों तो फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा देगी। सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टरों को बॉक्स ऑफिस का सुपरस्टरा बना चुके प्रभु देवा से वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर को भी बहुत सारी उम्मीदें है। खबर के अनुसार ABCD 2 को विदेशों की खूबसूरत लोकेशन में शूट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications