सलमान, अक्षय के बाद अब अजय की बारी!
प्रभुदेवा ने मीडिया से बताया मैं अजय देवगन को लेकर फिल्म बना रहा हूं। यह कोई रीमेक फिल्म नहीं है। मैं बहुत जल्द ही उनके साथ फिल्म बनाने वाला हूं पर अभी इस बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी। प्रभुदेवा को लगता है कि अजय देवगन के साथ काम करने में वो काफी इंज्वाय करेंगे। उन्होंने अजय देवगन के साथ काम करने की अपनी इच्छा को भी जाहिर किया। फिल्हाल प्रभुदेवा अपनी आने वाली फिल्म एबीसीड के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। ये एक 3 डी डांस फिल्म है और इसका निर्देशन किया है फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने।
वैसे प्रभुदेवा की इस नयी योजना के बारे में जानने के बाद एक ही बात ध्यान में आ रही है कि कुछ समय पहले ही प्रभुदेवा ने कहा था कि उन्होंने वांटेड, राउडी राठौर जैसी सुपर हिट फिल्में देकर सलमान और अक्षय के करियर को एक नयी बुलंदी दी लेकिन फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट सलमान और अक्षय को ही गया। किसी भी न्यूजपेपर या फिर मैगजीन ने प्रभुदेवा को इन फिल्मों की सफलता का क्रेडिट नहीं दिया। इसीलिये उन्होंने एबीसीडी फिल्म में किसी भी जमे हुए एक्टर को नहीं लिया ताकि फिल्म की सफलता का क्रेडिट उन्हें मिले किसी और को नहीं। लेकिन अजय देवगन के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहे प्रभुदेवा को इस बात के लिए पहले ही तैयार हो जाना चाहिए कि एक बार फिर से वो बॉलीवुड के एक मंजे हुए कलाकार के साथ काम करने जा रहे हैं तो कहीं इस बार भी कोई और उनकी फिल्म का क्रेडिट ना ले जाए।


Click it and Unblock the Notifications
