..................... प्रभास की अगली फिल्म की घोषणा | Prabhas to team up with Mahanati director Nag Ashwin for new film - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म की घोषणा- इस बड़े निर्देशक के साथ जुड़ा नाम

By Staff

बाहुबली सीरिज और साहो के बाद राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय तौर पर ख्याति हासिल करने वाले सुपरस्टार प्रभास ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। प्रभास पैन इंडिया स्टार हैं, लिहाजा फैंस को इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें, प्रभास की अगली फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन करेंगे जिन्होंने सुपरहिट फिल्म 'महानती' का निर्देशन किया था।

वैजयंती एंटरटेनमेंट के फाउंडर प्रोड्यूसर सी. अश्विनी दत्त तेलुगू इंडस्ट्री में काफी प्रख्यात हैं जिनकी प्रोडक्शन हाउस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। और पिछले 47 वर्षों में कई बेहतरीन सिनेमाई प्रतिभाओं को इंट्रोड्यूस भी किया है और अब वे पैन इंडिया स्टार प्रभास की अगली फिल्म को बड़े स्तर पर प्रोड्यूस करेंगे।

Prabhas

लेजेंड्री एक्ट्रेस सावित्री की जीवन पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म "महानती" के निर्देशक नाग आश्विन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस साल तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के साथ-साथ उन्होंने दुनिया भर के कई अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भी अपनी पहचान बना ली है। कोई शक नहीं कि नाग अश्विन और प्रभास का एक साथ आना, फैंस के लिए बड़ी खबर है।

इस प्रतिष्ठित फिल्म में कई बेहतरीन अभिनय और तकनीकी प्रतिभाएं होंगी और इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू की जाएगी। प्रभास की पिछली फिल्म साहो हिंदी में भी रिलीज की गई थी, हालांकि फिल्म को उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं मिला। फिलहाल प्रभास निर्देशक राधा कृष्णा कुमार की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अजय देवगन फैंस के लिए तगड़ी खबर- 'चाणक्य' को लेकर निर्देशक नीरज पांडे ने किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X