अजय देवगन फैंस के लिए तगड़ी खबर- 'चाणक्य' को लेकर निर्देशक नीरज पांडे ने किया बड़ा खुलासा
फिल्म 'चाणक्य' के साथ अजय देवगन और नीरज पांडे पहली बार साथ आ रहे हैं। अजय देवगन ने इस फिल्म की घोषणा काफी पहले ही कर दी थी, लेकिन फिर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई। खैर, अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने कंफर्म किया है कि फिल्म प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसी साल अक्टूबर में फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म 2021 में रिलीज हो सकती है।
चाणक्य को रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है और इसे डायरेक्टक कर रहे हैं नीरज पांडे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म राजनीति- सामाजिक मुद्दों के इर्द गिर्द घूमेगी और चाणक्य नीतियों को आज के समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी।

फिल्म पर बात करते हुए नीरज पांडे ने कहा- यह पूरी तरह से पीरियड फिल्म होगी। मेरे लिए भी यह नया अनुभव होगा। हम वापस मौर्यन युग में जा रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि यह दर्शकों के लिए उतना ही दिलचस्प और उत्साहित करने वाला होगा। फिल्म पर जोर शोर से काम शुरु है।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications











