टेलीविजन पर रूस में धमाका कर रही हैं प्रभास की बाहुबली 2- रशियन एंबेसी ने किया ट्वीट
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 जब रिलीज हुई थी तो फिल्म ने रिलीज होते ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हर जगह इस फिल्म की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। इस फिल्म मे ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी काफी शानदार काम किया था और बॉक्स ऑफिस दमदार रहा था। लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है।
बड़े पर्दे और सोशल मीडिया के बाद इस फिल्म ने अब टीवी पर भी धमाका कर दिया है। हम बात कर रहे हैं रूस की... रूसी टेलीविज़न पर बाहुबली 2 की धमक का असर सोशल मीडिया में भी नज़र आया। रूसी भाषा में डब फ़िल्म का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। बता दें कि फिल्म को रूसी भाषा में डब किया गया है और इंटरनेट पर इसकी क्लिपिंक्स मौजूद हैं। इसको जिसने भी सुना वो काफी खुश हुआ है।
लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने पकड़ा हैरी पॉटर का साथ- बोलीं 'जादुई दुनिया दिल में उतर गई'


Click it and Unblock the Notifications











