लॉकडाउन में आलिया भट्ट ने पकड़ा हैरी पॉटर का साथ- बोलीं 'जादुई दुनिया दिल में उतर गई'
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान सितारे कुछ ना कुछ करते रहते हैं जिससे वो घर पर खुद को बोर महसूस ना करें। इस समय आलिया भट्ट को लेकर एक खबर आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए टाइमपास करने का एक आइडिया भी साबित हो सकती है। पता चला आलिया भट्ट इस मौके पर खुद को बिजी रखने और टाइमपास करने के लिए एक उपन्यास पढ़ रही हैं। जी हां खबर है कि आलिया भट्ट इस दौरान जेके रॉलिंग के मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर को पढ़कर समय बिता रही हैं।
इस उपन्यास पर एक धमाकेदार फिल्म हॉलीवुड में बन चुकी है जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अभिनेत्री ने इस मौके पर हैरी पॉटर की किताब पढ़ते हुए एक शानदार तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और ये तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसको साझा करते हुए आलिया भट्ट ने एक कैप्शन भी लिखा है कि... मैजिक हमारे आस-पास ही है। हमें उसे बस महसूस करना है या पढ़ना है। आलिया भट्ट ने यही नहीं बल्कि एक वीडियो भी पोस्ट किया है और लिखा है..
दो महीने पहले हैरी पॉटर अपनी मैजिकल दुनिया से मेरी जिंदगी में आए थे और अब वो दिल में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इस फिल्म में वो संजय लील भंसाली के साथ धमाका करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











