ये शैतान अच्छा है

फिल्म को खूबसूरती से फिल्माया है निर्देशक बिजोय नांबियार ने। इस फिल्म की कहानी सिर्फ थ्रिलर का तमगा नहीं स्थापित करती है बल्कि रोमांच भी उत्पन्न करती है। फिल्म की स्टोरी लोगों को बांधने में सक्षम है। फिल्म में दोस्ती, मुहब्बत, एहसास, जज्बात और सबक सब कुछ है। जीवन के एक कटु सत्य को सही रूप से फिल्माया है फिल्म में।
काल्की समेत सभी कलाकारों का काम बहुत अच्छा है। फिल्म में रफ्तार है, मां-बाप के प्रति बच्चों का कर्तव्य और बच्चों के प्रति मां-बाप का क्या रूख होना चाहिए, ये सब कुछ बहुत ही संतुलित रूप में फिल्माया गया है। कहना गलत ना होगा फिल्म को एक बार जरूर देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











