..................... Post Prem Ratan Dhan Payo the superstar is ready for next Heeriye - Hindi Filmibeat

WANTED: प्रेम रतन धन पायो के बाद नई हीरोइन के साथ करनी है शूटिंग!

[बॉलीवुड समाचार] आजकल हीरिए नाम की एक फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश जारी है। इस हीरोइन की तलाश के लिए ट्विटर पर पूरा अभियान भी चलाया जा रहा है। और फिल्म के हीरो होंगे अपने सुपरस्टार हिमेश रेशमिया! हिमेश रेशमिया आजकल प्रेम रतन धन पायो का म्यूज़िक देने में व्यस्त हैं।

और इस बीच उनके लिए ढूंढू जा रही है नई हीरोइन उनकी आने वाली फिल्म हीरिए के लिए। यह सोशल-रोमांटिक फिल्म होगी जिसकी कहानी कानपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

यह फिल्म लेखक-निर्देशक विशाल मिश्रा की पहली फिल्म होगी। उनकी मानें तो यह एक बिल्कुल अलग लव स्टोरी है जिसे मौजूदा हालात पर गढ़ा गया है। वो फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे शुरू करने को बेताब हैं।
DANGER: 'प्रेम रतन धन पायो' की साढ़े साती, ये 7.30 कारण नहीं होने देंगे हिट!

इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया का भी एक खास रोल है। फिल्म का प्रोडक्शन हाऊस 'एस्सेल विजन' इसकी हीरोइन की खोज के लिए एक वर्ल्डवाइड कैम्पेन 'फाइंडिंग हीरिये' लॉन्च कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X