प्रेम रतन धन पायो में ये भी करेंगे सलमान खान!

[गपशप] सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में वो एक राजस्थानी राजकुमार की भूमिका निभा रहे हैं। और अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म हीरो में वो गाना गा रहे हैं। ये दोनों ही बातें आपको पता हैं। लेकिन गपशप गली के मुताबिक आजकल सलमान खान को गाने से कुछ ज़्यादा ही लगाव हो गया है और वो प्रेम रतन धन पायो में भी कोई कलाकारी पेश कर सकते हैं।

सारी अफवाहें शुरू हुईं सलमान खान को हिमेश रेशमिया के स्टूडियो के बाहर देखने के बाद। हिमेश प्रेम रतन धन पायो के म्यूज़िक डायरेक्टर हैं और कहा जा रहा है कि सलमान केवल फिल्म के गाने सुनने गए थे। जिसमें मुख्य था फिल्म में 13 मिनट का सॉन्ग सीक्वेंस।
ALSO READ: 'शुद्धि' में सलमान की हीरोईन बनने के लिए A List हीरोइनों में WAR!

लेकिन सूत्र ये भी बताते हैं कि ना सिर्फ सलमान खान ने अपनी वॉइस टेस्ट की बल्कि हिमेश के कई और कॉम्पोज़िशन सुने भी और उन्हें गाने की भी कोशिश की। ऐसे में अगर उनका मूड बन गया तो फिर रोकेगा कौन। वैसे भी इस इंडस्ट्री में 'सुपरस्टार्स' के मूड की काफी कद्र होती है Wink
SHOCKING PIC: प्रेम रतन धन पायो के सेट पर सलमान - ऐश्वर्या एक साथ!

गौरतलब है कि इसके पहले भी सलमान खान अपनी फिल्म किक में हैंगओवर गा चुके हैं। हालांकि उनके गाने में कुछ ऐसा खास नहीं था लेकिन फैंस के लिए इतना ही काफी था कि गाने को सलमान खान ने गाया है। म्यूज़िक डायरेक्टर साजिद - वाजिद सलमान के इस शौक का हमेशा साथ देते दिख जाते हैं।
सोनम की ये बोल्ड तस्वीरों देख भड़क गई प्रेम रतन धन पायो की टीम!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X