बाबूजी आलोकनाथ के लिए पूनम ने बिकनी छोड़ पहनी साड़ी
गौरतलब है कि हाल ही में टीवी के हवेलीराम यानी की आलोक नाथ ने ट्विटर जगत को प्रणाम किया है। पिछले छह महीनों में ट्विटर में उनके चरित्रों पर करीब 2,00,000 से ज्यादा चुटकुले साझा किए गए।
लेकिन अब आलोक नाथ खुद ट्विटर के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़ गए हैं। बल्कि उन पर बनाये गये जोक्स से वो बहुत ज्यादा खुश हैं। मालूम हो कि चरित्र अभिनेता आलोक नाथ भी गुरुवार को ट्विटर से जुड़ गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "ट्विटर जगत को मेरा प्रणाम। आपके जश्न में अब मैं भी शामिल हूं। चलिए कामना करें कि सब ठीक हो।"
आलोक नाथ ने कहा था, "मैं ट्विटर में शामिल होकर बेहद उत्साहित हूं। लोगों ने यहां मेरे चरित्रों को काफी लोकप्रिय बना रखा है, अब मुझे खुशी है कि आखिरकार असली आलोक नाथ ट्विटर पर लोगों के समक्ष है। ऐसा लग रहा है, जैसे मेरे नाम पर कोई पार्टी हो रही हो और मैं ही उसमें शामिल नहीं हूं।"


Click it and Unblock the Notifications
