बोली पूनम पांडे..मैंने तो बस शार्ट ड्रेस पहनीं थीं कोई अश्लील काम नहीं किया

हमने आपको शुक्रवार को खबर दी थी कि वल्गर क्वीन पूनम पांडे को मुंबई के मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार किया था क्योंकि रात को करीब साढ़े दस बजे अश्लील हरकतें करती पायी गयी थीं। जैसे ही खबर मीडिया में आयी लोग पूनम पांडे के बारे में जानने के बेकरार हो उठे।

Exclusive: अश्लील पूनम को पागलखाने भेजो, पुलिस ने छोड़ा क्यों?

जिस पर पूनम ने सफाई देते हुए कहा है कि नहीं उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। बस पुलिस से उनकी झड़प हो गयी थी क्योंकि वो अपनी कार के अंदर छोटे कपड़े पहनकर अपने भाई के साथ गाने सुन रही थीं लेकिन जब पुलिस को पता चला कि मैं म़ॉडल हूं तो अड़ गये, उन्हें मेरी शार्ट ड्रेस पर आपत्ति थी और छोटी सी बात का तमाशा बना दिया।

पूनम पांडे ने कहा कि लोगों को गलत सूचना गयी है कि मुझे थाने ले जाया गया था जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। मालूम हो कि खबर यह आयी थी कि पूनम पांडे की अश्लील हरकतों के चलते पुलिस उन्हें मीरा रोड से पकड़कर पास के थाने ले गयी और वहां कई घंटे बिठाने का बाद उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। हालांकि उनके ऊपर धारा 110 और 117 ( अश्लीलता फैलाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मालूम हो कि 'नशा' जैसी फ्लॉप फिल्म देने वाली पूनम पांडे को किंगफिशर म़ॉडल के रूप में जाना जाता है। यह लाइमलाइट में तब आयी थीं जब इन्होंने साल 2011 में क्रिकेट विश्व कप के दौरान कहा था कि अगर भारत जीतेगा तो वो सरेआम न्यूड हो जायेंगी। लेकिन भारत के जीतने के बाद पूनम पांडे गायब हो गयीं और कुछ समय बाद उन्होंने अपनी सेमी न्यूड पिक्चरें ट्विटर पर लोड कर दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X