पूनम का नशा पाना है तो कॉंटेस्ट में भाग लीजिये
वैलेंटाइन डे प्रेमियों के लिए साल का सबसे खास दिन होता है। पूनम पांडे ने भी इस दिन को अपने चाहने वालों के लिए खास बनाने के लिए कुछ खास प्लान किया है। उन्होंने अपनी फिल्म 'नशा' में खुद के द्वारा पहनी गयी बिकनी को अपने किसी एक फैन को देने का फैसला लिया है और वो लकी फैन कौन होगा इसके लिए उन्होने एक कॉंटेस्ट रखा है। इस कॉंटेस्ट के दौरान पूनम ने ट्विटर पर एक हैशटैग चलाया है जिसका नाम है #ग्रैबनशाबिकनी इस हैशटैग के साथ जो कोई भी सबसे अच्छा ट्वीट करेगा उसे अपनी ट्विटर क्वीन पूनम पांडे द्वारा 'नशा' फिल्म में पहनी गयी बिकनी मिलेगी।
पूनम पांडे के इस हैशटैग के साथ लोगों ने ढे़र सारे ट्वीट करने शुरु कर दिये हैं। हर कोई चाहता है कि पूनम के साथ एक मुलाकात तो हो ही जाए। नशा फिल्म पूनम की पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसकी इस वक्त शूटिंग चल रही है। फिल्म इस साल जल्द ही रिलीज होगी। फिल्म के अधिकतर सीन्स बिकनी में ही शूट किये गये हैं। पूनम पांडे ने अपने इस कॉंटेस्ट के बारे में बताते हुए कहा मैं अपने फैन्स से बहुत प्यार करती हं और उनका ये वैलेंटाइन डे स्पेशल बनाना चाहती हूं। इस कॉंटेस्ट का एक लकी विनर मेरी बिकनी को जीतेगा जिसे मैंने फिल्म नशा में पहना है।
लेकिन कुछ लोगों ने तो यहां तक ट्वीट किया है कि असली नशा इस बिकनी में नहीं बल्कि पूनम में है तो इस बिकनी को लेकर क्या करना है। लेकिन पूनम के फैन्स तो उनकी किसी भी चीज को लेने के लिए उत्सुक रहते हैं। पूनम के फॉलोवर्स ने उन्हें इस हैशटैग के जरिये कई सारे अच्छे अच्छे ट्वीट्स किये हैं और अभी भी किये जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पूनम का नशा उनके कपड़ों में भी होगा। पूनम के इस कॉंटेस्ट ने ट्विटर पर लोगों को एक नया काम दे दिया है। तो इस वैलेंटाइन डे अगर आप भी पूनम की बिकनी को पाना चाहते हैं तो आप भी इस कॉंटेस्ट में भाग लीजिए और अपने नाम कर लीजिये पूनम का नशा।


Click it and Unblock the Notifications












