डर की पर्याय बन चुकी हूं : बिपाशा
मुम्बई। लगता है कि डरावनी फिल्मों के मामले में बिपाशा बसु बॉलीवुड के निमार्ताओं की पहली पसंद बन चुकी हैं। 'राज 3' के बाद अब वह सुपर्ण वर्मा की डरावनी फिल्म 'आत्मा' में नजर आएंगी।सोमवार को यहां फिल्म का पहला पोस्टर जारी होने के मौके पर बिपाशा ने कहा, "मैं डर की पर्याय बन चुकी हूं।
यह परिपाटी शुरू करने में मुझे कोई ऐतराज नहीं है। डरावनी फिल्म भी एक विधा है और फिल्मकार ऐसी फिल्में बनाना भी चाहते हैं और इसके दर्शक भी हैं।" अपनी डरावनी फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा कि इन फिल्मों में उनकी अलग-अलग भूमिकाएं रही हैं।
बिपाशा ने कहा कि 'आत्मा' की कथा और पटकथा उन्हें बहुत अच्छी लगी, तभी उन्होंने इसमें काम करने की हामी भरी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां अभी डरावनी फिल्में शुरुआती दौर में हैं। 'आत्मा' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अभिनय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












