जब नशे में लड़खड़ा पड़ी नशीली पूनम
पूनम पांडे जिनका नाम लेते ही आंखो के सामने एक अर्धनग्न महिला की तस्वीर सामने आ जाती हैं। कपड़े उतारने को तैयार पूनम इन दिनों एक एक एडल्ट फिल्म में काम कर रही हैं। उनके बारे में ताजा खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी फिल्म के सेट पर नये साल का जश्न मनाया, जिसके लिए मैडम ने थोड़ी सी पी ली थी लेकिन ऐसा पहली बार हुआ की नशीली पूनम को भी नशा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मैडम सेट पर ही लड़खड़ाने लगी जिसे कैमरे में तुरंत कैद कर लिया गया। कहा जा रहा था कि फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना फिल्म में सजीवता लाने के लिए सबको पार्टी में शामिल होने की इजाजत दी थी लेकिन उन्हें क्या पता था उनका प्रयोग सौ प्रतिशत सही हो जायेगा और उनकी फिल्म की हिरोईन ही नशे में लिप्त हो जायेंगीं। लेकिन उन्होंने जरा सी भी देर नहीं की और तुरंत उन्होंने पूनम के वो सारे शॉटस ले लिये जो कि बेहद जरूरी थे।
मालूम हो कि पूनम पांडे ने दावा किया है कि 'नशा' फिल्म में मादकता और कामुकता का इतना गहर नशा है जिसे देखने के बाद उनका नशा लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। देखते हैं कि पूनम पांडे के दावे में कितना दम है? वैसे इतना तो तय है कि पूनम के इन दावों ने उनकी पहली फिल्म के प्रति लोगों के अंदर उत्सुकता पैदा कर दी है।

Click it and Unblock the Notifications












