नशा के सेट पर पूनम को छूने पहुंचे 9 अंजान लोग
किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे इन दिनों महाबलेश्वर में अपनी आने वाली एडल्ट फिल्म नशा की शूटिंग कर रही है। अपने सेक्सी और बोल्ड ट्विट से लोगों के दिलों में उत्सुकता पैदा करने वाली पूनम पांडे के लिए उस समय परेशानी खड़ी हो गयी जब फिल्म के सेट पर नौ अंजान लोग पूनम से हाथ मिलाने के लिए पहुंच गये। शूटिंग करते हुए पूनम को महसूस हुआ की कुछ अंजान लोग उसे बिना पलके झुकाये लगातार अजीब नजरों से देख रहे हैं।
पूनम को पहले तो लगा कि वो क्रू मेंबर हैं लेकिन बाद में उन्हें थोड़ा शक हुआ। वो नौ लोग पूनम के पास आये और जबरदस्ती हाथ मिलाने की कोशिश करने लगे। पूनम का शक यकीन में बदल गया उन्होंने तुंरत पुलिस को इत्तला दी। थोड़ी देर में पुलिस सेट पर पहुंच गयी पूछ-ताछ में पता चला कि वो सब पूनम के फैंस हैं और पूनम से मिलने के लिए सेट पर आये थे। खैर पूनम पांडे को इस बात पर खुशी जरूर हो रही होगी कि लोग उनसे मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
इससे पहले मुंबई में गणपति पांडाल में भी जब पूनम पांडे स्कर्ट पहन कर पहुंची थीं तो वहां भी लोग पूनम से हाथ मिलाने के लिए टूट पड़े थे, लोगों को रोक पाना पुलिस वालों के लिए भी मुश्किल हो गया था इसलिए इस बार पुलिस ने पूनम को साड़ी पहनकर पांडाल में आने के लिए बोला था। खैर पूनम ने खुद लोगों को बेकरार किया है तो इस तरह की बातों की तो उसे आदत डाल लेनी चाहिए। फिल्म नशा के शूटिंग सेट पर फिलहाल के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












