छरहरी पूनम मोटी हो रही है क्यों?
मैडम पूनम पांडे जो ना करें वो कम ही है, इन दिनों अपनी पहली फिल्म वो भी एडल्ट जिसका नाम है नशा को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके सेट से उड़ते-उड़ते खबर आयी है कि मैडम पूनम अपनी छरहरी काया को पीछे छोड़कर अब मोटी होने जा रही हैं। जिसके लिए मैडम ने अपना डाइट प्लान चेंज कर दिया है अब वो अधिक कैलोरी वाले भोजन कर रही है। ऐसा वो अपनी फिल्म के डायरेक्टर अमित सक्सेना के कहने पर कर रही हैं। कहा जा रहा है कि अमित चाहते हैं कि उनकी एडल्ट फिल्म में पूनम कमसिन नहीं बल्कि थोड़ी भरी-पूरी दिखें।
हालांकि पूनम पांडे ने कहा कि फिल्म की कहानी ऐसी ही है इसलिए मैंने वजन बढ़ाने का फैसला किया है।मैं किसी के कहने पर कोई काम नहीं करती हूं। मुझे लगा कि अगर मैं मोटी नहीं होती हूं तो फिल्म नशा के किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगी इसलिए मैने अपना वजन बढ़ाने का फैसला किया है और अपना डायन प्लान बदला है। उम्मीद है कि लोग मोटी पूनम को देखना पसंद करेंगे। खबर है कि पूनम ने इन दिनों 6 किलो वजन बढ़ा लिया है।
मालूम हो कि पूनम पांडे को निर्देशित करने वाले डायरेक्टर अमित सक्सेना ने जिस्म 2 में सन्नी को निर्देशित किया था। फिल्म की शूटिंग महाबलेश्वर में चल रही है। अभी पिछले दिनों सेट पर से ही खबर आयी थी कि पूनम की बैकलेस फोटो उन्हीं के क्रू मेंबर ने इंटरनेट पर लीक कर दी है। वैसे नशा बनने से पहले ही काफी सुर्खियों में है। देखते हैं रिलीज होने के बाद पूनम का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोलता है कि नहीं।

Click it and Unblock the Notifications












