Exclusive: नशीली पूनम को देखकर मल्लिका याद आ गयी
बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने नया धमाका किया है अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करके, इसमें पूनम पांडे एक बेड पर है जिसमे उन्होंने कपड़े नहीं पहने हुए हैं। सीन में वो बेहद मादक नजर आ रही है।
जाहिर है पूनम का हॉट अंदाज देखकर हर किसी के कान से धुआं निकल रहा है। ऐसे ही पूनम पांडे के फैंस निशांत शुक्ला से जब वन इंडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि पूनम के देखकर हमें मर्डर फिल्म की मल्लिका याद आ गयी वो भी फिल्म में इतनी ग्लैमरस नजर आयी थीं।
लेकिन निशांत का कहना है कि उन्हें शक है कि नशा, मर्डर की तरह हिट होगी। मर्डर में मल्लिका के सेक्सी अंदाज को छोड़कर और भी बहुत कुछ था लेकिन नशा में वो बात तो नहीं लगती है लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि ट्विटर क्वीन पूनम पांडे की नशा एक सफल मूवी हो क्योंकि वो हॉट एंड सेक्सी तो हैं ही इसमें कोई शक नहीं हैं।

अब पूनम के दावों में कितनी सच्चाई है इस बारे में पता तो फिल्म रिलीज होने के बाद चलेगा लेकिन फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गयी है। नशा फिल्म का निर्देशन जिस्म 2 वाले अमित सक्सेना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications