..................... Poonam Pandey posted new pic from Nasha, बेड सीन से चढ़ेगा पूनम का नशा - Hindi Filmibeat

बेड सीन से चढ़ेगा पूनम का नशा

ट्विटर क्वीन पूनम पांडे की पहली बॉलीवुड फिल्म का फर्स्ट लुक तो सबके सामने आ ही चुका है। अब लोगों की आंखों की प्यास बुझाने के लिए पूनम धीरे धीरे अपनी फिल्म की तस्वीरें भी पोस्ट करना शुरु कर रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों को देखकर पूनम के फैन्स ये तस्वीर देखकर पूनम की फिल्म को देखने को और भी बेताब हो उठे हैं और पूनम को अपने ट्वीट्स के जरिये अपनी बेताबी जता भी रहे हैं। नशा के पोस्टर में तो नशा कम था लेकिन इस नयी तस्वीर में जो पूनम ने कुछ समय पहले ही ट्विटर पर डाली है नशा कूट कूट कर भरा है।

पूनम ने अपने फैन्स को बताया कि उनकी फिल्म नशा का पहला सीन बेड से शुरु होगा। यानी जैसा की पूनम ने पहले ही अपने फैन्स से वादा किया था कि उनकी फिल्म उनकी सेक्सी तस्वीरों से भी ज्यादा सेक्सी होगी और उसमें वो ऐसी सीन्स देंगी जिन्हें देख हर कोई पागल हो जाएगा, सच होता नजर आ रहा है। पूनम की इस तस्वीर को देख तो यूं लग रहा है कि मानों पूनम का नशा फिल्म के पहले ही सीन से लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा।

Poonam Pandey

पूनम ने कुछ दिन पहले ही लोगों को बताया कि उनकी फिल्म का टाइटल नशा है और साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया। फर्स्ट लुक को देख लोग कुछ निराश जरुर हुए ऐसी खबर आई की नशा पोस्टर में पूनम का नशा कुछ खास नहीं लगा। पूनम द्वारा पोस्ट की गयी इस तस्वीर में पूनम का नशा काफी असरदार नज़र आ रहा है। अब बस इंतजार है उस दिन का जब पूनम के दीवाने उन्हें सिनेमाहॉल के बड़े परदे पर देखेंगे। फिल्हाल आप भी पूनम के द्वारा धीरे धीरे बांटे जा रहे इस नशे का मजा लीजिए और हम देते रहेंगे पूनम की फिल्म से जुड़ी हर एक बड़ी खबर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X