'पूनम पांडे-वीना मलिक जैसे लोग कॉल गर्ल्स से कम नहीं'
गोरखपुर इंजीनियरिंग कालेज के फोर्थ इयर के छात्र अरविंद कौशल ने फेसबुक पर लिखा है कि पूनम पांडे और वीना मलिक जैसे लोगों को अगर कॉल गर्ल्स कहा जाये तो गलत नहीं होग, इन्होंने समाज में मॉडलिंग और अभिनय के नाम पर अश्वीलता का धंधा शुरू कर दिया है।
इन्हें तो तुरंत जेल में बंद कराना चाहिए। क्योंकि ये सेक्स गर्ल्स की तरह काम करती हैं और पैसे कमाना चाहती है, इन्हीं जैसे लोगों से हमारी फिल्मी दुनिया और मॉडल्स बदनाम होती है क्योंकि ये एक कला का क्षेत्र है, जहां सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन पूनम और वीना मलिक जैसे लोग सस्ते में और बिना मेहनत की कामयाबी पाने के चक्कर में सरेआम नग्न होने की बात करते हैं जो औरत जात और कलाकारों, दोनों के लिए बदनामी का सबब बनता है। इन्हें देखने वालों को चूल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए।
गौरतलब है कि पूनम पांडे ने इससे पहले विश्वकप मैचों के दौरान कहा था कि अगर भारत विजयी हो जाता है तो वो सरेआम न्यूड हो जायेगीं। यही नहीं उन्होंने अपनी सेमी न्यूड पिक्चर भी टि्वटर पर अपलोड की थी। जबकि पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक बिग बॉस के पिछले सीजन से भारतीय टीवी के क्षेत्र में कदम रखा था। बिग बॉस हाउस में उन्होंने जबरदस्त अश्लीलता परोसी थी। वो सरेआम सेक्स संबधित बातें किया करती थी और उनकी ऊंट-पटांग हरकतों का ही नतीजा था कि बिग बॉस को अश्लील शो करार दे दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications












