Shocking: पूजा मिश्रा का यौन उत्पीड़न, सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ किया FIR
[बॉलीवुड न्यूज] बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी विवादित मॉडल पूजा मिश्रा ने बुधवार को उदयपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पूजा मिश्रा ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
लेकिन आश्चर्य यह है कि इस मामले में पूजा मिश्रा ने बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है। जी हां, खबरों की मानें तो पूजा का आरोप है कि वो उत्पीड़न करने वाले लोगों को नहीं जानती, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा, ईशा कोप्पिकर और वेणु गोपाल धूत ने उनके खिलाफ साजिश की और उन आदमियों को भेजा था।
पूजा मिश्रा ने मीडिया से कहा कि, 'कुछ अंजान लोगों ने उनसे छेड़खानी की और उनका पर्स छीनने की कोशिश की। इतना ही नहीं, वे लोग जबरदस्ती पूजा के होटल रूम में भी घुस आए।
SHAME: राधिका आप्टे के बाद अब हंसिका मोटवानी, बाथरूम वीडियो हुआ लीक
पूजा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें ड्रग्स मिली हुई ड्रिंक ऑफर की गई, जिसे पीकर उन्हें गहरी नींद आ गई। जब सुबह उनकी आंख खुली तो उन्हें अहसास हुआ कि जिस वक्त वो होश में नहीं थी, उस दौरान उनका उत्पीड़न किया गया।
"मेरी NUDE सेल्फी देखें तो इग्नोर कर दें!"
उन्होंने सोनाक्षी पर आरोप लगाया कि, 'ये लोग पिछले 10 सालों से मुझे प्रताड़ित, मेरे खिलाफ साजिश और हर जगह मेरा पीछा कर रहे हैं।' बता दें, पूजा एक कैलेंडर शूट के लिए उदयपुर में हैं और एक फाइव स्टार होटल में ठहरी हैं।
पुलिस ने बताया, 'हमने आईपीसी की धारा 354 और 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मेडिकल जांच कराई है। रिपोर्ट कल तक आ सकती है।'
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













