पूजा हेगड़े ने किया बड़ा खुलासा, जानिए 'उनकी एक्टिंग देखकर परिवार कैसे करता है रिएक्ट'
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदाड़ो से धमाकेदार शुरुआत करने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े अक्सर चर्चा में रहती हैं और इस समय उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है। दरअसल पूजा हेगड़े ने अपने परिवार और अपने अभिनय को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि मेरा मेरे अभिनय को लेकर बड़ा अजीब व्यवहार करता है। दैनिक जागरण की एक खबर की मानें तो..
अभिनेत्री अपने अभिनय का वीडियो अगर परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर डालतीं तो कई बार उनको बोला जाता है कि ये सही नहीं है। हालांकि वो सिर्फ वही वीडियोज ग्रुप पर डालती हूं जो कि उनको परफेक्ट लगते हैं। पूजा कहती हैं कि कई बार तो मेरे शूटिंग के वीडियो साझा करने के बाद किसी का कोई रिएक्शन नहीं आता है और पूरी तरह अनदेखा कर दिया जाता है।

कमेंट कर रहे हैं
पूजा हेगड़े का ये बयान काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है और उनके फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं। उनका मानना है कि अभिनेत्री मजाक कर रहीं हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय पूजा हेगड़े फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चा में जिसमें वो सलमान खान की हीरोइन बनने वाली हैं।

उत्साहित हैं
काफी जल्दी इस फिल्म की शूटिंग शुरु होगी और इस फिल्म के लिए वो काफी उत्साहित हैं जिसका खुलासा वो पहले कर चुकीं हैं।

राधे श्याम
इसके अलावा वो फिल्म राधे श्याम में नजर आएंगी जहां वो सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करने वाली हैं और इसका टीजर सामने आया है।

हाउसफुल 4
पूजा हेगड़े पिछले साल फिल्म हाउसफुल 4 का हिस्सा बनीं थीं और उनका अभिनय लोगों को काफी पसंद आया था।

काफी ज्यादा एक्टिव हैं
पूजा हेगडे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह की शानदार तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर होगी कार्यवाही? बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला!


Click it and Unblock the Notifications











