क्रिकेट नहीं तो बॉलीवुड सही, श्रीसंथ को मिला ब्रेक
स्पॉट फिक्सिंग के लिए क्रिकेट में बैन हुए एस. श्रीसंथ को बॉलीवुड ने बांहें फैलाकर स्वीकार कर लिया है। उन्हें ब्रेक मिला है पूजा भट्ट की अगली फिल्म कैबरे से। फिल्म में श्रीसंथ के साथ रिचा चढ्ढा रोमांस करते हुए नज़र आएंगी। फिल्म में श्रीसंथ एक मलयाली टीचर बने हैं जो रिचा को डांस सिखाएंगे। गौरतलब है कि श्रीसंथ अपना डांसिंग टैलेंट इसके पहले एक रियलिटी शो में दिखा चुके हैं।
श्रीसंथ की आईपीएल कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए पूजा ने बताया कि श्रीसंथ ने ऊंचाई भी देखी है और असफलता भी पर अब वो बिल्कुल बदल चुके हैं। इस फिल्म से उनके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। फिल्म को टी सीरीज़ प्रोड्यूस करेगी और 2015 में फ्लोर पर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












