पूजा को आशीष ने दी थी गालियां
अभिनेत्री पूजा भट्ट इन दिनों काफी परेशान हैं क्योंकि उन्हें कोई अंजाने नंबर से फोन कॉल करके धमकी और अश्लील गालियां दे रहा है। हालांकि पूजा ने बांद्रा पुलिस ने एफआईआर लिखवा दी है लेकिन फिर भी पूजा भट्ट काफी परेशान हैं।
मालूम हो कि पूजा ने ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें किसी अंजाने व्यक्ति ने फोन पर मां-बहन की गालियां दी है, उन्होंने कहा कि फोन करने वाले का नाम आशीष है जो कि उन्हें फोन पर लगातार एक ही नंबर से बार-बार धमकी भरे गंदे फोन कॉल्स कर रहा हैं। उन्होंने 100 नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पायीं। पूजा ने जो नंबर पोस्ट किया है वो 918308984111 है।
पूजा ने लिखा था कि यह सब रात बारह बजे से शुरू हुआ और पूरी रात चलता रहा जिसके कारण वो बहुत ज्यादा घबरा गयी थीं। पूजा ने लिखा था वो रात में अकेले थी ना तो उनके पास पापा थे और ना ही उनके पति।
हालांकि पूजा के पापा महेश भट्ट ने नीचे ट्विट किया था कि ऐसा उनके साथ भी हो रहा है। जो नंबर पूजा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है उसी नंबर से उन्हें भी फोन कॉल्स आ रहे हैं, उन्हें भी मां-बहन की गालियां देकर धमकाया जा रहा है। लेकिन शिकायत अभी तक पूजा भट्ट ने ही दर्ज करवायी है।

Click it and Unblock the Notifications
