रागिनी बनकर नर्वस हो गयीं सन्नी

जिस्म 2 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली सन्नी लियोन आजकल अपनी अगली फिल्म रागिनी एमएमएस की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी पहली फिल्म से ही खुद को विवादों में घेर लेने वाली सन्नी लियोन भले ही अपनी पहली फिल्म जिस्म 2 से बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन रागिनी एमएमएस के सीक्वल रागिनी एमएमएस 2 से वो अपने जिस्म के साथ अपनी एक्टिंग प्रतिभा भी दिखाना चाहती हैं। लेकिन यूं लग रहा है कि अब वो भी एक्टिंग में कोई कमी ना रह जाए इस बात को लेकर थोड़ा परेशान सी हो रही हैं।

खबर है कि रागिनी एमएमएस 2 की शूटिंग के दौरान सन्नी लियोन काफी नर्वस दिखीं। रागिनि एमएमएस 2 की शूटिंग से पहले पूजा भट्ट ने एक वर्कशॉप रखी है और सन्नी लियोन ने उस वर्कशॉप के दौरान कहा "रागिनी एमएमएस वर्कशॉप 360 डिग्री अलग है। मैं नर्वस हूं क्योंकि मैं फिल्म के सीन्स की शूटिंग के दौरान कई इमोशन्स से गुजर रही हूं। रागिनी एमएमएस में मेरा किरदार कई सारे इमोशन्स से भरा हुआ है। ये वर्कशॉप्स काफी अच्छी तरह अरेंज की गयी है।"

आगे सन्नी ने कहा मैंने ये पहले कभी नहीं किया। पूजा भट्ट हमेशा चीजों को अलग तरीके से करती हैं। वो चाहती हैं कि उनके एक्टर तुरंत ही रिएक्ट करें। इसलिए वो मुझे हर एक डायलॉग और डिक्शन वर्कशॉप्स से गुजारना चाहती हैं। जिस्म 2 के लिए मैंने इस तरह की वर्कशॉप्स नहीं की हैं।" वैसे हमें लगता है कि सन्नी लियोन को अपनी पहली फिल्म से जिस तरह के कमेंट मिले हैं वो नहीं चाहतीं कि दूसरी फिल्म में भी उन्हें ऐसा कुछ कमेंट मिले इसलिए वो मन लगाकर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए मेहनत कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X