POLL Result: 'बाजीराव मस्तानी' नहीं, फैंस को इंतजार है 'दिलवाले' का!
[बॉलीवुड न्यूज] इस साल का अंत काफी धमाकेदार होने वाला है। आखिर एक साथ दो बड़ी फिल्में जो रिलीज होने वाली हैं। एक तरफ है संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी', वहीं दूसरी ओर है रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दिलवाले'। दोनों ही फिल्में फैंस के लिए काफी स्पेशल है।
बाजीराव मस्तानी एक तरह से संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट है। वहीं, सालों बाद शाहरूख- काजोल को एक साथ देखने की चाह दिलवाले को स्पेशल बनाती है। लिहाजा, हमने एक पोल तैयार किया कि दर्शकों को आखिर किस फिल्म का है ज्यादा इंतजार- बाजीराव मस्तानी या दिलवाले।
जिसका नतीजा साफ साफ कहता है कि दर्शक फिलहाल शाहरूख- काजोल की जोड़ी देखने के लिए उत्साहित हैं।
यहां जानें दोनों फिल्मों ने क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications



