बनने से पहले ही हिट पूजा की 'बैड' फिल्म!

अभिेनेत्री से निर्माता-निर्देशक बनीं पूजा भट्ट की फिल्म बैड बनने से पहले ही हिट हो गयी है। भले ही सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचने में उसे अभी वक्त हो लेकिन फिल्म पूरे राजस्थान समेत मीडिया चैनलों की हेडलाइन बन गयी है। वजह है फिल्म को लेकर हो रहे बवाल।

ना तो पूजा ने विवादित मुद्दा चुना है और ना ही विवादित टिप्पणी की है फिल्म के बारे में बावजूद इसके फिल्म की शूटिंग को लेकर पुलिस औऱ पूजा के बीच में लगातार पंगे हो रहे हैं, जिसके कारण बैड का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर आ गया है।

जैसा की आपको मालूम है कि पूजा भट्ट ने उदयपुर के पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा पर गाली देने का आरोप लगाया है। पूजा का कहना है उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में शूटिंग की इजाजत ली थी।

बावजूद इसके एसपी साहब उन्हें और उनकी टीम को शूट करने से रोक रहे थे, जब पूजा ने उनसे इस बारे में पूछा तो वह गाली-गलौज पर उतर आये जबकि पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मैं तो अपने कार्यालय में जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन शूटिंग वाले उन्हें ऑफिस तक जाने नहीं दे रहे थे जिसकी वजह से मैंने थोड़ी सख्ती दिखायी लेकिन मैंने किसी को गाली नहीं दी। खैर मामला शांत हो गया है लेकिन फिर भी काफी बवाल मचा गया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग करते वक्त फिल्म की हीरो रणदीप हुड्डा पर केस दर्ज हुआ है क्योंकि कलेक्ट्रेट परिसर के नो स्मोकिंग जोन में वह धड़ल्ले से सिगरेट पीते पाये गये थे।

गौरतलब है कि फिल्म बैड चार्लस शोभराज की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसकी शूटिंग उदयपुर में हो रही है। जब से शूट शुरू हुआ है, तब से दो बार तगड़ा बवाल हो चुका है देखते हैं कि आगे क्या होता है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X