रणदीप हुड्डा ने पब्लिक प्लेस पर पी सिगरेट, केस दर्ज
एक बार फिर से एक सिने अभिनेता सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीते हुए पाये गये जिसके लिए उनके ऊपर केस दर्ज हुआ है। मामला उदयपुर, राजस्थान का है। जहां के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से धुम्रपान करने के जुर्म में मर्डर 3 फेम अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज हुआ है।
आपको बता दें भट्ट कैंप के चहेते रणदीप हुड्डा कलेक्ट्रेट परिसर में फिल्म की शूटिंग करने गये थे। फिल्म में उनकी अभिनेत्री रिचा चड्डा जबकि फिल्म की निर्माता पूजा भट्ट हैं। फिल्म की शूटिंग करते वक्त रणदीप हुड्डा सिगरेट पर सिगरेट फूंके जा रहे थे। जबकि पास ही धुम्रपान निषेध का बोर्ड भी लगा हुआ था।
इन दृश्यों को फोटो में तब्दील करने में मीडिया कर्मियों ने जरा सी भी देर नहीं की। पेपर में फोटो छप जाने की वजह से पुलिस हरकत में आयी औक उसने रणदीप हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं हैं कि इस तरह की हरकत सिने अभिनेताओं ने की है। इससे पहले भी कई हिट हीरों के ऊपर पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने के जुर्म में केस दर्ज हो चुके हैं तो कईयों ने इसके चलते जुर्माना भी भरा है।
आईये एक नजर डालते हैं सिगरेट के लिए नपने वाले सितारों पर..


Click it and Unblock the Notifications











