..................... Police seizes chopper from actor Saif Ali Khan's ad - Hindi Filmibeat

मुश्किल में छोटे नवाब सैफ, पुलिस ने किया हेलिकॉप्टर जब्त

जयपुर। एक बार फिर से सिने अभिनेता और बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान विवादों में हैं। खबर है कि जयपुर पुलिस ने सैफ अली खान के एक एड शूट में प्रयोग होने वाले हेलिकॉफ्टर को जब्त कर लिया है क्योंकि स्थानीय प्रशासन की इजाजत के बिना हेलिकॉफ्टर को जयपुर में उतारा जा रहा था। प्रशासन ने इस मामले में एक कंपनी के दो अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। उन पर हेरा-फेरी का आरोप लगा है।

इस बात की जानकारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डा. गिर्राज मीणा ने मीडिया को दी। मीणा ने बताया कि 31 मई को सैफ अली खान को लेकर एड शूट करने वाली कंपनी ने आमेर थाना इलाके में पुलिस से अनुमति मांगी थी जिसे कि प्रशासन ने मना कर दिया था बावजूद इसके कंपनी ने शूटिंग के लिए इलाके में हेलिकॉफ्टर उतारा।

खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर एड वालों से अनुमति के कागज मांगे जो कि उनके पास नहीं था जिसके बाद पुलिसवालों ने हेलिकॉफ्टर को जब्त कर लिया। यह हेलिकॉफ्टर क्रियेशन एंटरटेनमेंट का है।

मालूम हो कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सैफ अली खान से संबधित इस तरह की खबर आयी हो। इससे पहले भी कई बार सैफ अली खान पर फर्जीवाड़ा, मारपीट के आरोप लग चुके हैं। फिलहाल इस घटना से संबधित सैफ की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X