संजय-बिंदु... लायक बाप की नालायक औलाद..
आज संजय दत्त के पिता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी नायब अभिनेता सुनील दत्त का जन्मदिन है। लेकिन आज हमेशा की तरह संजय दत्त अपने पापा का जन्मदिन धूम-धाम से नहीं मना पाये। संजू आज जेल में हैं, शायद आज अगर सुनील दत्त जिंदा होते तो आज उनके लिए दिन काटना मुश्किल होता। सुनील दत्त जितने अच्छे कालाकर थे उतनी ही अच्छे एक नेता भी इसलिए उन्होंने जितने दिन भी राजनीति की सेवा की वह बेदाग रही, जिसका निर्वहन उनकी बेटी प्रिया दत्त कर रही हैं।
लेकिन जो संस्कार प्रिया के रगों में हैं वो शायद संजय दत्त को वह दे नहीं पाये तभी तो संजय दत्त आज अपने गुनाहों की सजा भुगतते हुए सलाखों के पीछे हैं। खैर संजय दत्त में खून तो सुनील दत्त का ही है इसलिए शायद आज संजू अपने किये पर शर्मिदा भी है और उन्होंने अपने आप और अपने फैंस से वादा किया है कि इस बार जेल से जो संजू बाहर आयेगा वह एकदम बदला हुआ होगा।
खैर मीडिया चैनलों के मुताबिक संजय दत्त ने आज अपने पापा के जन्मदिन पर जेल के अंदर ही पूजा की है और अपने कैदी साथियों को मिठायी बांटी है। इससे ज्यादा वह जेल के अंदर कुछ कर नहीं सकते थे। कहा जा रहा है कि संजू ने पूजा के बाद अपनी फिल्म पुलिसगिरी की कामयाबी के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की कहै। उनकी फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है।
आईये आपको बताते हैं ऐसे कुछ लोगों के नाम जिनके पापा ने हमेशा देश का सिर ऊंचा किया लेकिन उनके बेटों ने अपने कुकर्मों से उनके नाम को धूमिल किया है जिसके कारण लोग कहने पर मजबूर हो गये लायक बाप की नालायक औलाद।


Click it and Unblock the Notifications











