शाहिद की पार्टी में पुलिस का छापा

पढें: फिर से दोस्त बने शाहिद-करीना...
इस पार्टी में अमृता राव, अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी, कोरियोग्राफर अहमद खान और शाहिद का भाई ईशान सहित कई बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। पुलिस का कहना है कि रात 1.30 तक पब बंद करने की निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में रेट्रो पब मालिक पर जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने पब बंद कराने की कार्रवाई रात 2 बजे की।
उधर पब के मैनेजर का कहना है कि संगीत रात 1.30 बजे के पहले ही बंद कर दिया गया था। इसलिए डेडलाइन का उल्लंघन करने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने बताया कि बर्थ-डे पार्टी में आये अतिथियों को खाना खत्म करने में थोड़ा वक्त लग गया, लिहाजा उनके जाने तक इंतजार किया। शाहिद फिर पब से करीब 3.30 तक निकले।


Click it and Unblock the Notifications