फिर से दोस्त बने शाहिद-करीना...

By Neha Nautiyal

करीना-शाहिद का अफेयर काफी पुरानी बात हो चुकी है। लेकिन अब भी जब ये दोनों कहीं टकराते हैं तो खबर बन जाती है। क्योंकि जब से शाहिद औऱ करीना अलग हुए हैं दोनों एक दूसरे को देखकर भी अनदेखा करते हैं।

साल 2007 में 'जब वी मेट' जैसी सफल फिल्म देने के पहले ही यह जोड़ी टूट गई थी औऱ शाहिद को छोड़ करीना सैफ के पास चली गई थी। हाल ही में करीना औऱ शाहिद का आमना-सामना शाहरुख खान की फिल्म 'माइ नेम इज खान' की सक्सेस पार्टी में हुआ। जैसे ही करीना पार्टी मे पहुंची, जहां शाहिद पहले से मौजूद थे तो लोगों को लगा कि एक बार वो फिर शाहिद को अनदेखा कर देंगी.लेकिन तब सब हैरान रह गए जब करीना शाहिद के पास आकर रुकीं औऱ उनसे देर तक बातें की।

पढें : जब वी विल मीट...

खबरों की माने तो उस वक्त वहां मौजूद करन जौहर ने दोनों को आपस में मिलवा दिया। फिर पार्टी में थोड़ी देर से पहुंचे सैफ भी बेबो औऱ बेबो के पुराने प्रेमी शाहिद के पास पहुंच के बातें करने लगे। शाहिद औऱ करीना की जोड़ी रीयल लाइफ में तो अलग हो चुकी है लेकिन उम्मीद है कि रील लाइफ में ये जोड़ी जब वी मेट जैसा कमाल फिर से दिखाएगी। वैसे दोनों की फिल्म मिलेंगे- मिलेंगे जल्दी रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X