जिया खान सुसाइड केस: पुलिस को मिली गर्भपात रिपोर्ट

जिया खान सुसाइड केस की गुत्थी और उलझती ही नजर आ रही है। एक तरफ जिया खान की मां ने अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली पर जिया को धोखा देने और प्रताड़ना का आरोप लगा रही है तो वहीं दूसरी ओर सूरज की मां और अभिनेत्री जरीना बहाव ने सारे आरोपों को झूठा बताया है। लेकिन इस मामले की जांच कर रही पुलिस को उस अस्पताल से जिया खान के गर्भपात की रिपोर्ट मिल गयी है जहां जिया का सूरज ने गर्भपात करवाया था।

इससे पहले सूरज पंचोली 13 जून तक पुलिस हिरासत में हैं। जिया के घर पर मिले 6 पन्नों के लवलेटर में जिया ने अपने प्रेम, उससे मिले धोखे और गर्भपात का जिक्र किया है। हालांकि लेटर में कही भी सूरज का नाम नहीं है। लेकिन लेटर से पता चलता है कि जिया अपने करियर के कारण नहीं बल्कि अपने गर्भपात की वजह से डिप्रेशन में थीं। जिया उर्फ नफीसा खान पिछले एक साल से ज्यादा समय से सूरज पंचोली के लिवइनरिलेशन में थीं।

जो लेटर मिला है, वो जिया का ही है इस बात की पुष्टि हो गयी है। हालांकि सूरज पंचोली जिया के जनाजे में भी पहुंचे थे जहां वह जिया की लाश को देखकर फफक फफक कर रो पड़े थे। कहा जा रहा है कि जिया को शक था कि सूरज का नीलू नाम की किसी महिला से अफेयर चल रहा था जिसके कारण ही जिया और सूरज में अनबन चल रही थी।

गौरतलब है कि जिया खान ने अपने घर में ही फांसी लगा ली थी। पहले तो उनके घरवालों ने कहा कि जिया का करियर ठीक नहीं चल रहा था जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में थी इसलिए उसने मौत को गले लगाया था। लेकिन बाद में जिया के प्रेम संबंध की बात सामने आयी और कहा जाने लगा कि जिया को प्रेम में बेवफाई मिली थी जिसकी वजह से उसने खुद को खत्म कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X