आठ महीने पहले भी मरने की कोशिश की थी जिया ने
अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में एक नयी बात सामने आयी है कि जिया खान मानसिक रूप से काफी परेशान थी जिसके चलते उन्होंने आठ महीने पहले भी अपने आप को खत्म करने की कोशिश की थी। बॉलीवुड लाइफ की माने तो जिया ने आठ महीने पहले भी अपनी कलाई की नसें काटने की कोशिश की थी।
कहा जा रहा है कि जब जिया ने अपनी कलाई काटी थी उस समय वह काफी नशे में थीं उनके कमरे से बहुत सारी आयुर्वेदिक गोलियों की बोतलें भी मिली थीं।
खबरों के मुताबिक यह बात पुलिस को पूछताछ के दौरान सूरज पंचोली ने बतायी है। सूरज ने कहा कि जिया पिछले तीन साल से बॉलीवुड में काम ना मिल पाने की वजह से काफी अपसेट चल रही थी। और जिस दिन उसने खुदखुशी की है उसके एक दिन पहले भी वह हैदराबाद में एक ऑडिशन देकर आयी थी जो कि अच्छा नहीं हुआ था। अपनी नाकामी की वजह से वह बॉलीवुड छोड़कर इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहती थीं।
खैर क्या सच है या झूठ ..इस बात का पर्दा कब उठेगा,इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। बस इतना बोला जा सकता है कि जब जिया मानसिक रूप से इतनी परेशान थी और एक बार पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी तो उसके घरवालों और उसके प्यार ने उसको हमेशा अपने साथ क्यों नहीं रखा?
क्यों उसे अकेला छोड़ा और उसे मौका मिल गया खुद को फांसी लगाने का। और अगर सूरज पंचोली को भी इस बात का अंदेशा था कि जिया ऐसा कुछ कर सकती है तो उन्होंने उस रात को जब वह अकेले थी तो उससे फोन पर ऐसा क्या कह दिया जो जिया पंखे से लटक गयी।
खैर आज जिया का अंतिम संस्कार भी हो गया लेकिन जिया आज भी अपने पीछे कुछ अधूरे सवालों को छोड़ गयी है कि क्या नाकामी से डर कर इंसान को मौत से दोस्ती करना सारी समस्याओं का निदान है। जिया ने जो किया वह गलत किया लेकिन इस गल्ती का जिम्मेदार कौन है? जवाब दीजिये।


Click it and Unblock the Notifications












