डेटिंग और शादी करते-करते फांसी तक पहुंची जिया..
बीता हुआ कल साबित हो चुकी सेक्सी अभिनेत्री जिया खान ने मौत का सहारा क्यों लिया? इस बारे में हर कोई जानने को बेचैन हैं लेकिन शायद इसका जवाब किसी के पास नहीं हैं हालांकि पुलिस लगातार इस प्रश्न का उत्तर खोजने में लगी हुई है लेकिन फिर भी अभी उत्तर नहीं मिल पाया है। इस आत्महत्या के केस में एक बार फिर से यह बात निकल कर आयी कि जिया खान भी किसी की मुहब्बत में गिरफ्तार थीं जिसे पाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती थीं लेकिन नाकामी ने उन्हें ना तो करियर दिया और ना ही प्यार।
अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ पिछले एक साल से ज्यादा समय से डेटिंग कर रही जिया को शायद अपने प्यार पर शक था। जिया को लगता था कि सूरज उनका नहीं बल्कि किसी दूसरी औरत ..जिसका नाम की नीलू बताया जा रहा है.. का है.. इसी कारण उन्होंने दुखी और अवसाद में जाकर अपनी जीवन लीला को ही समाप्त कर लिया। नीलू कौन है? और सूरज से उसका क्या लेना-देना है इस बारे में अभी किसी को कुछ पता चल नहीं पाया है लेकिन इतना तो तय है कि करियर औऱ इश्क की नाकामी से घबराई जिया को जिंदगी से ज्यादा मौत पर भरोसा किया और इसलिए उसने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा लिया।
आपको जानकर हैरत होगी कि जिया की शादी की खबर ने भी कुछ दिनों पहले मीडिया में जगह बनायी थी, कहा जा रहा था कि जिया ने विदेश में अपने से 15 साल बड़े व्यक्ति से शादी से कर ली है लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है , यह भी एक राज ही रह गया है। लेकिन इतना तो तय है कि जिया के मन में भी कहीं ना कहीं इश्क और शादी से रिलेटड कुछ तो चल ही रहा था वरना इन बातों का जिक्र ही क्यों होता?
हालांकि पुलिस ने सूरज पंचोली से लंबी पूछताछ की है लेकिन इन बातों का अब कोई मतलब भी है, यह एक सोचने वाली बात है। तो वहीं दूसरी ओर जिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें साफ हो चुका है कि जिया की मौत दम घुटने से हुई है। तो वहीं उनकी अक्समात मौत से उनकी मां और बहन सदमे में हैं। जिया का पार्थव शरीर अभी भी जूहू स्थित उनके घर में रखा हुआ है जहां जिया ने फांसी लगायी थी। आज जिया को दोपहर बाद जूहू स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया जायेगा।
जिया के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के बड़े सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। मालूम हो कि निशब्द फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री जिया खान उर्फ नफीसा खान ने सोमवार रात को अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिया की मौत की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है।
आईये आपको दिखाते हैं जिया खान की अनदेखी तस्वीरे


Click it and Unblock the Notifications











