..................... Police Arrests Accused In Salman Threat Case actor and politican Innocent passes away - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates: सलमान खान धमकी मामले में शख्स गिरफ्तार, एक्टर इनोसेंट का निधन

Salman khan

Entertainment Live Updates: हर दिन की तरह आज भी नई सुबह के साथ मनोरंजन गलियारे से तमाम नई खबरें सामने आ रही हैं। इन दिनों जहां एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के एमएलए राघव चड्ढा के रिलेशन की खबरों ने जोर पकड़ा तो वहीं अब खबरें आ रही हैं तो दोनों जल्द ही सगाई भी करने वाले हैं और जल्द इसका ऐलान करेंगे।

दिग्गज मलयालम अभिनेता इनोसेंट का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार, 26 मार्च को अंतिम सांस ली। वह 75 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को कोच्चि के कदवन्थरा में राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में जनता के अंतिम संस्कार के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके आवास पर किया जाएगा और अंतिम संस्कार मंगलवार को सेंट थॉमस कैथेड्रल, इरिनजालकुडा में सुबह 10 बजे किया जाएगा।

मनोरंजन की ऐसे ही पल पल के अप्डेट्स पाने के लिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को फॉलो करें।

LIVE Feed
  • Mar 27, 2023 7:41 PM

    Aryan Khan: TV एक्ट्रेस संग पार्टी करते दिखे शाहरुख के नवाबजादे, हसीना ने फोटो पोस्ट कर खोल दी पोल

    Aryan Khan With Roshni Walia: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जितने अपने काम के लिए जाने जाते हैं, उतने ही उनके लाडले पार्टीज करने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन आए दिन किसी ना किसी पार्टी का हिस्सा बन ही जाते हैं और हाल ही में उन्हें एक और पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस के संग तस्वीरें भी खिंचवाई।

    Aryan Khan: TV एक्ट्रेस संग पार्टी करते दिखे शाहरुख के नवाबजादे, हसीना ने फोटो पोस्ट कर खोल दी पोल
  • Mar 27, 2023 6:10 PM

    Nikhat Zareen- मुक्केबाज ने फिर किया इतना बड़ा कारनाम, Salman Khan ने किया ऐसा पोस्ट!

    कुछ समय सुपरस्टार सलमान खान की फैन मुक्केबाज निखत जरीन खबरों का हिस्सा बनीं थीं और इच्छा जाहिर करने के बाद उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई थी। सलमान खान ने एक बार फिर से निखन जरीन के लिए एक पोस्ट किया है और ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है। दरअसल निखत ज़रीन ने हाल ही में एमसी मैरी कॉम के बाद कई विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया। जरीन ने नई दिल्ली में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में दो बार की एशियाई चैंपियन वियतनाम की गुयेन थी टैम को 5-0 से हराया। सलमान खान ने निखत के लिए पोस्ट किया है।

  • Mar 27, 2023 5:27 PM

    रिलेशनशिप में हैं अर्जुन कपूर की बहन, स्विमिंग पूल से बॉयफ्रैंड के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो

    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है। जी हां, अशुंला स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मालदीव से रोहन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में, दोनों स्विमिंग पूल में एक दूसरे की तरफ देख रहे हैं। अंशुला और रोहन अपने रिलेशनशिप की फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने पहुंच थे।

  • Mar 27, 2023 4:42 PM

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के इस टॉप शो ने मनाया 800 एपिसोड्स पूरे करने का जश्न

    स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने सफलतापूर्वक 800 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शो की स्टार कास्ट के साथ साथ क्रू मेंबर्न ने भी इसे सेलिब्रेट किया और केक कटिंग सेरेमनी के साथ शो के सेट पर जश्न मनाया। गुम है किसी के प्यार में' ने अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। शो में आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लीड किरदारों में हैं।

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के इस टॉप शो ने मनाया 800 एपिसोड्स पूरे करने का जश्न
  • Mar 27, 2023 4:13 PM

    GHKKPM: कोर्ट में सबके सामने सत्या करेगा पाखी के घिनौने खेल का पर्दाफाश, सई और विराट आएंगे करीब

    टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि पाखी के सई के खिलाफ केस करने की वजह से वो काफी परेशान हो गई है। दूसरी तरफ सई के मामले को लेकर मेडिकल कमेटी का हेड सत्या को बनाया गया है। वो सई के मामले की छानबीन करने के लिए बैठा है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे सई और सत्या के ढाबे में होते हैं और तभी एक बच्चे के मुंह से झाग निकलने लग जाता है। सत्या वो देखकर थोड़ा घबरा जाता है और उसके हाथ कांपने लग जाते हैं और उसे मुंह से झाग निकलती हुई गिरिजा का चेहरा सामने घूमने लग जाता है और देखते ही सत्या बेहोश हो जाता है। सई सत्या को अपने साथ बुलेट में बैठाकर घर छोड़ आती है।

  • Mar 27, 2023 2:32 PM

    Kriti Kharbanda- रंग बिरंगी बिकिनी पहन पानी में मस्ती करतीं दिखीं एक्ट्रेस

    कृति खरबंदा ने कई शानदार फिल्में की हैं लेकिन आज कल वो अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो जाती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुई है। उन्होने दो तस्वीरें सीधे बीच से साझा की हैं और इनमें वो रंग बिरंगी बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैँ। इसके अलावा वो पानी में मस्ती करती हुई दिख रही हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि वो मस्ती के मूड में हैं और डांसिंग वाले पोज दे रही हैं। जैसे ही अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को साझा किया इसपर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि वो कमाल की खूबसूरत हैं

  • Mar 27, 2023 12:44 PM

    पलक तिवारी ने फिर दिखाई कातिलाना अदा

    पलक तिवारी जो कि अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से चर्चा का हिस्सा रहती हैं और काफी जल्दी अपने अभिनय करियर की शुरुआत भी करने वाली हैं। श्वेता तिवारी की लाडली ने एक बार फिर इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। जी हां, एक बार फिर से अपनी तस्वीरों के साथ उन्होने एक ऐसा धमाका किया है कि चाहने वाले हैरान हैं। इस तस्वीर को पलक ने अभी साझा किया है और मेकअप लुक में काफी सुंदर लग रही हैं।

  • Mar 27, 2023 11:58 AM

    बॉडी फिगर पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं सोनम कपूर?

    सोनम कपूर फिलहाल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अपडेट किसी ना किसी तरह से मिलती रहती है। वैसे तो सोनम कपूर को फैशन क्वीन कहा जाता है और ऐसा देखने को मिलता है कि उनकी तस्वीरें सामने आकर धमाका कर देती हैं। लेकिन आज कुछ उल्टा हुआ है, सोनम कपूर अपने कपड़ों और बॉडी फिगर को लेकर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं।

  • Mar 27, 2023 11:56 AM

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को CBFC से मिली UA सर्टिफिकेट

    अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म भारत में 30 मार्च को 2डी, 3डी, आईमैक्स 3डी और 4डीएक्स में रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म सेंसर बोर्ड से गुजर चुकी है और बता दें, फिल्म बिना किसी कट के साथ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से 'UA' सर्टिफिकेट पा चुकी है। फिल्म के लंबाई की बात करें तो, भोला 2 घंटे 24 मिनट लंबी फिल्म है।

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को CBFC से मिली UA सर्टिफिकेट
  • Mar 27, 2023 11:24 AM

    पाकिस्तानी एक्टर ने 'पठान' को लेकर कह दी ऐसी बात, उड़ाया मजाक, भड़के शाहरुख खान फैंस

    पाकिस्तानी एक्टर, स्क्रिप्टराइटर और होस्ट यासिर हुसैन का। यासिर ने फिल्म को निगिटेव प्रतिक्रिया देते हुए इसकी तुलना वीडियो गेम से कम दी है। जिसके बाद शाहरुख खान के फैंस भड़क उठे हैं। 22 मार्च को ओटीटी पर इस फिल्म को देखकर यासिर हुसैन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- "आप आप 'मिशन इम्पॉसिबल 1' भी देख चुके हैं, तो शाहरुख खान की 'पठान' आपको एक बिना स्टोरी वाली वीडियो गेम से ज़्यादा कुछ नहीं लगेगी।"

  • Mar 27, 2023 11:23 AM

    Akanksha Dubey- काजल राघवानी जानती हैं आकांक्षी दुबे ने क्यों की आत्महत्या?

    बीते दिन भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर तब सामने आई थी जब पता चला था कि भोजपुरी की शानदार अदाकारा आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे और उनको ये समझ नहीं रहा था कि ये सब क्यों हुआ और कैसे हुआ है। गौरतलब है कि आकांक्षा का शव वाराणसी के एक होटल से बरामद किया गया था जहां उन्होने सुसाइड किया था। अब इस बात से भोजपुरी की एक और अदाकार काजल राघवानी काफी दुखी हैं और उन्होने जो पोस्ट किया वो काफी चौकाने वाला है।

  • Mar 27, 2023 10:13 AM

    शादी की खबरों के बीच मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट हुए परिणीति और राघव चड्ढा

    परिणीति चोपड़ा और राधव चड्ढा इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। लंच-डिनर के बाद अब इन दोनों को साथ में फैशन डिजाइनर जो की वेडिंग आउटफिट्स के लिए सेलेब्स की पहली पसंद बने हुए हैं उनके घर स्पॉट किया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि राघव और परिणीति जल्द ही अपने फैंस को गुड न्यूज़ देने की तैयारियां कर रहे हैं।

  • Mar 27, 2023 10:03 AM

    जोधपुर से गिरफ्तार हुआ सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स

    Salman Khan Email Threat Case: सलमान खान को धमकी भरे ईमेल मामले में जोधपुर और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से मिली बड़ी कामयाबी मिली है। जहां मुंबई पुलिस ने सलमान खान को धमकी दिए जाने के मामले में राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, हालांकि ये शख्स बिश्नोई गैंग का नहीं है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी शख्स ने सलमान खान की टीम को धमकी भरा मेल किया था।

  • Mar 27, 2023 10:02 AM

    मलयालम अभिनेता और पूर्व सांसद इनोसेंट का निधन

    मलयालम फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक इनोसेंट का रविवार रात यहां केरल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उन्हें 3 मार्च को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो बार के कैंसर से बचे पूर्व सांसद, कोविड से संक्रमित हो गए थे और बाद में निमोनिया से पीड़ित हो गए थे, जिसके कारण अंतत: उनकी मृत्यु हो गई।

Read more about: innocent salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X