Bholaa: अजय देवगन की एक्शन- थ्रिलर को CBFC से मिली UA सर्टिफिकेट, यहां जानें फिल्म का रनटाइम

Bholaa: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है और कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म भारत में 30 मार्च को 2डी, 3डी, आईमैक्स 3डी और 4डीएक्स में रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म सेंसर बोर्ड से गुजर चुकी है और बता दें, फिल्म बिना किसी कट के साथ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से 'UA' सर्टिफिकेट पा चुकी है।
फिल्म के लंबाई की बात करें तो, भोला 2 घंटे 24 मिनट लंबी फिल्म है। इस एक्शन-थ्रिलर का पहला भाग 1 घंटा 18 मिनट और 56 सेकंड का होगा। जबकि सेकेंड हॉफ 1 घंटे, 05 मिनट और 53 सेकेंड का होगा।
क्या होता है यूए सर्टिफिकेट का मतलब
बता दें कि UA सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे बच्चे भी देख सकते हैं। लेकिन 12 साल से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता के मार्गदर्शन में ही ये फिल्म देखनी होती।

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
भोला की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। IMAX 3D और 4DX टिकट बुकिंग को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, निर्माताओं ने 26 मार्च से बाकी फॉरमेट्स के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।

धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस
'भोला' में छह मिनट का एक हाई-ऑक्टेन बाइक-ट्रक चेस सीक्वेंस है, जोफिल्म का मुख्य आकर्षण है। इसे भारत और यूरोप के फाइटर्स, स्पेशलिस्ट और सुपरवाइजर की मदद से 11 दिनों में बड़ी मेहनत से शूट किया गया है।फिल्म के लीड एक्टर यानि अजय देवगन ने खुद कई सारे रोमांचक बाइक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माया है जो कि काफी खतरनाक और भयानक है।

कैथी की हिंदी रीमेक
भोला 2019 में आई तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। हालांकि इस रीमेक को ओरिजनल फिल्म से काफी अलग बनाया जा रहा है। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो निडर है। वह ड्रग-माफ़ियाओं, भ्रष्ट अधिकारियों और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातो का मुकाबला करने के लिए तैयार है। ये एक बाप की कहानी है, जो अपनी बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications