पुनीत राजकुमार की 'गंधा गुड़ी' के ट्रेलर पर पीएम मोदी ने दिया रिएक्शन, एक्टर को लेकर कही बड़ी बात
दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म गंधा गुड़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।
दिवगंत अभिनेता पुनीत राजकुमार को आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां पुनीत राजकुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट 'गंधा गुड़ी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभिनेता के निधन के बाद ये फिल्म फैंस के लिए बड़ा तोहफा है। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने किया ट्वीट
दरअसल, पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर फिल्म गंधा गड़ी के ट्रेलर की जानकारी साझा की। अश्विनी पुनीत राजकुमार ने अपने ट्वीट पर पीएम मोदी को टैग किया। उन्होंने लिखा कि, 'नमस्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज हमारे लिए भावुक दिन है। हम 'गंधाडा गुड़ी' का ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट अप्पू के दिल के बेहद करीब था। अप्पू ने हमेशा आपके साथ हुई मुलाकातों को संजोया। वह इसे व्यक्तिगत रूप से आपके साथ साझा करना पसंद करते।'
Namaste @narendramodi ಅವರೇ,
— Ashwini Puneeth Rajkumar (@Ashwini_PRK) October 9, 2022
Today is an emotional day for us as we are releasing the trailer of #GandhadaGudi, a project close to Appu's heart. Appu always cherished the interactions with you & would have loved to share with you in person.
Trailer link: https://t.co/36NncpkVK9 pic.twitter.com/ObdbyXTZ0M
पीएम मोदी ने पुनीत को दी बधाई
एक्टर पुनीत राजकुमार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि, 'अप्पू दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। वह ऊर्जावान और अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। फिल्म 'गंधाडा गुड़ी' प्रकृति, कर्नाटक की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक ट्रिब्यूट है। इस प्रयास के लिए मेरी शुभकामनाएं।' पीएम मोदी के इस ट्वीट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी पुनीत की आखिरी फिल्म
आपको बता दें कि पिछले साल 29 अक्टूबर 2021 को अचानक दिल का दौरा पड़ने से साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब उनको बड़े पर्दे पर आखिरी बार देखना फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। बता दें कि फिल्म गंधा गुड़ी उनकी पहली पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications