..................... south superstar puneeth rajkumar last film gandhada gudi trailer out - Hindi Filmibeat

Gandhada Gudi trailer: आ गया पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ट्रेलर, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म गंधा गुड़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार उर्फ अप्पू के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। जी हां जल्द ही एक बार फिर आप उन्हें बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। दरअसल पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'गंधा गुड़ी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पुनीत राजकुमार की यह फिल्म उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले रिलीज होने वाली है।

Puneeth Rajkumar

रिलीज हुआ 'गंधा गुड़ी' का ट्रेलर
इस फिल्म का निर्माण दिवंगत अभिनेता के बैनर पीआरके प्रोडक्शंस ने किया है। यह फिल्म पुनीत राजकुमार के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में उन्होंने कर्नाटक के जंगल और पशु-पक्षियों की शानदार दुनिया के बारे में दिखाया है। गंधा गुड़ी' एक नॉन-फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यह कर्नाटक के वन्यजीव की एक डॉक्यूमेंट्री है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'गंधा गुड़ी' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस बेहद खुश हैं क्योंकि एक्टर के निधन के बाद उनको पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बता दें कि बीते वर्ष पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अब उनकी यह आखिरी फिल्म पहली पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X