‘विश्‍वरूपम’ जरूर देखो यारों: सलमान खान

कमल हासन ने संकेत दिये है कि वो फिल्म 'विश्‍वरूपम' पर अब सुप्रीम कोर्ट नहीं जायेंगे। तो वहीं पूरा बॉलीवुड जगत उनके समर्थन में खड़ा हो गया है। किंग खान के बाद बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने कहा कि मैं अपने समर्थकों से अपील करता हूं कि आप सभी लोग कमल हासन की फिल्म 'विश्‍वरूपम'जरूर देंखे।

सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा है कि दोस्तों फिल्में दो तरह की होती है। एक बुरी और एक अच्छी। फिल्म हिट है या फ्लॉप इसका फैसला टिकट खरीदने वाले दर्शक ही कर सकते हैं। इसलिए कमल हासन की फिल्म आप सभी लोग जरूर देंखे और आप ही लोग फैसला कीजिये।

सलमान खान ने लिखा है कि फिल्म को कोई सपोर्ट नहीं करता है ऊपर से हम लोग टैक्स भरते हैं। तो फिल्म को रोकना किस तरह न्यायपूर्ण है। जिस फिल्म को सेंसर ने पास कर दिया हो वो भला देश की एकता को खंडित कैसे कर सकती है?

सलमान से पहले शाहरूख खान ने कहा है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल हासन की फिल्म 'विश्‍वरूपम' के साथ जो कुछ भी हो रहा है वो गलत और बेबुनियाद है। वो एक बड़े कलाकार है और लंबे अरसे से फिल्मी दुनिया की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ न्याय होना चाहिए। कमल हासन की फिल्म 'विश्‍वरूपम' के साथ जो कुछ भी हो रहा है मैं उस दर्द को महसूस कर सकता हूं क्योंकि मेरी भी फिल्में ' ओम शांति ओम', 'बिल्लू बार्बर' और 'माई नेम इज खान' के साथ भी ऐसा हुआ था।

'विश्‍वरूपम'के चलते फिल्मी दुनिया को बदनाम और अपमानित किया जा रहा है जो कि काफी तकलीफ भरा है। जब किसी भी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने इजाजत दे दी है तो इसका मतलब कि फिल्म में कुछ गलत नहीं हैं। इसलिए 'विश्‍वरूपम' के लिए जो भी हंगामा हो रहा है उसे तुरंत रोकना चाहिए।मेरी कपंनी 'रेड चिलीज' ने फिल्म 'विश्‍वरूपम' में विजुअल इफेक्ट का काम किया है इसलिए मैं समझ सकता हूं कि फिल्म में कितनी मेहनत की गयी है। जो कुछ भी हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X