'प्लीज, संजू को बक्श दो मीडियावालों'
जहां संजय दत्त की गिरफ्तारी पूरे मीडिया जगत में छायी हुई है, पूरा बॉलीवुड जहां संजय को हमदर्दी जता रहा है वहीं दूसरी ओर प्रीति जिंटा ने एक बड़ा ही हैरतअंगेज बयान दिया है। एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए संजय दत्त के लिए डिंपल गर्ल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि संजू बाबा ने गुनाह किया है कि नहीं लेकिन अगर सुप्रीमकोर्ट ने कोई फैसला लिया है तो उस फैसले की इज्जत करनी चाहिए।
आखिरकार वह सुप्रीम कोर्ट है यानी कि बड़ा और रही बात संजय दत्त की तो उन पर मीडिया वालों को जरूरत से ज्यादा ध्यान केन्द्रित नहीं करना चाहिए। मीडिया ने संजय दत्त को ज्यादा हाईलाइट करके और ज्यादा परेशान कर दिया है।
मालूम हो कि संजय दत्त ने गुरूवार को कोर्ट में सरेंडेर कर दिया था उसके बाद उन्हें कल रात साढ़े नौ बजे के आस-पास उन्हें जेल ले जाया गया था। जहां पहले उनका मेडिकल चेकअप हुआ उसके बाद सारी औपचारिकताएं पूरी हुईं। आर्थर रोड में उनकी जान का खतरे का अंदेशा है इसलिए उन्हें यरवाडा जेल में पहुंचा दिया जायेगा और वह कब होगा यह अभी गुप्त है।
गौरतलब है कि मुंबई धमाके में शामिल हुए हथियार को पनाह देने के लिए अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम को्र्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। चूंकि कि संजय दत्त टाडा की अदालत से ही सजा भूगत रहे हैं और पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं ऐसे में उन्हें बाकी बची अवधि की सजा भुगतनी है। मालूम हो कि संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












