Exclusive: करीना-रणबीर की तुलना करना मूखर्ता है..

इन दिनों करीना कपूर औऱ ऱणबीर कपूर के बीच में तुलना की जा रही है वो भी फिल्मफेयर अवार्ड को लेकर लेकिन जहां फिल्मी जानकारों में इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई हैं वहीं सिनेदर्शकों ने इस बहस की कड़ी आलोचना की है। करीना की फैन सपना अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि जिस तरह एक ही मां की बच्चियां करिश्मा और करीना की तुलना नहीं हो सकती है, जबकि दोनों सगी बहने हैं, उसी तरह करीना-रणबीर की भी तुलना नहीं हो सकती है। करिश्मा के वक्त फिल्मी माहौल कुछ और था और करीना के समय कुछ और। दोनों ही टॉप की अभिनेत्रियां हैं ऐसे में जब उनकी बराबरी नहीं हो सकती है तो फिर करीना और रणबीर की कैसे संभव है?

करीना रणबीर से 10 साल पहले फिल्मों में आयी हैं। और 10 साल में बहुत कुछ बॉलीवुड में बदल गया है। पहले इतने सारे अवार्ड फंक्शन नहीं होते थे ऐसे में रणबीर के अवार्ड को लेकर बहस करना एक बकवास है। करीना-रणबीर की तुलना हो ही नहीं सकती है दोनों की अपनी-अपनी जगह है और दोनों ही अपनी जगहों पर बेहतर काम कर रहे हैं।

वैसे इस बात को हवा करीना ने ही दी है, 6 फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने वाली करीना ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें अच्छा लगता है जब उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिलता है, अपने 12 साल के करियर में मुझे आधा दर्जन अवार्ड मिल चुके हैं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी मिलते रहेंगे। करीना ने साथ में यह भी कहा कि उनके इस रिकार्ड को उनका चचेरा भाई रणबीर कपूर तोड़ सकता है क्योंकि जहां मैंने 12 साल में 6 अवार्ड पाये हैं वहीं उसने मात्र 5 साल में 4 अवार्ड पाये हैं। ऐसे में मेरे लिए गर्व का समय होगा जब रणबीर मेरा रिकार्ड तोड़ेगा।

इसी कारण लोग करीना और रणबीर की तुलना करने लगे हैं। वैसे आपको बता दें कि फिल्म निर्देशक करण जौहर करीना-रणबीर को साथ में लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। हो सकता है फिल्म में करीना के हीरो उनके रीयल पति सैफ अली खान हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X