पहले रणधीर vs ऋषि अब करीना vs रणबीर
करीना कपूर खान... आज बॉलीवुड में एक बड़ा नाम है। कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी इस समय हिंदी सिनेमा की आईकॉन और नंबर वन अभिनेत्री है लेकिन जहां बाहर करीना को कोई टक्कर नहीं दे सकता है वहीं उन्हें घर में ही चुनौती मिल रही है और यह चुनौती दे रहा है उन्हें उनका चचेरा भाई रणबीर कपूर। इसलिए तुलना ना चाहते हुए भी हो रही है और यह स्वाभाविक भी है।
करीना के पिता रणधीर कपूर और मम्मी बबीता कपूर भी फिल्मों में कलाकार थे और रणबीर के मम्मी-पापा ऋषि-नीतू भी । लेकिन ऋषि-नीतू, रणधीर-बबीता से अच्छे और हिट कलाकार थे लेकिन रणधीर-बबीता की हालत पतली थी। ऐसे में करीना ने बहुत आगे का सफर तय कर लिया है जो कामायाबी की सीढि़या वो चढ़ गयी वहां तो दूर-दूर तक रणधीर-बबीता नहीं थे लेकिन रणबीर कपूर के साथ ऐसा नहीं है उनके मम्मी-पापा ऋषि-नीतू हद से ज्यादा कामयाब और हिट कलाकार थे। इसलिए रणबीर कपूर से लोगों की उम्मीदें भी ज्यादा है जो रणबीर भरपूर पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ना चाहते हुए भी करीना-रणबीर के बीच में तुलना शुरू हो गयी है।
वैसे इस बात को हवा करीना ने ही दी है, 6 फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने वाली करीना ने पिछले दिनों कहा है कि उन्हें अच्छा लगता है जब उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिलता है, अपने 12 साल के करियर में मुझे आधा दर्जन अवार्ड मिल चुके हैं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी मिलते रहेंगे। यह अवार्ड मेरी मौत तक मेरे साथ रहेंगे, इंसान को उस समय सबसे ज्यादा खुशी मिलती है जब लोग उसकी तारीफ करते हैं। आपको पुरस्कार मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
