गर्व होगा कि रणबीर मेरा रिकार्ड तोड़ दे: करीना कपूर

फिल्म 'रिफ्यूजी' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली करीना कपूर, जो कि कपूर खानदान की चौथी पीढी है, ने अब तक 6 फिल्म फेयर पुरस्कार अपने नाम किये हैं। अपनी इस सफलता पर गौरवान्वित होते हुए करीना कपूर खान ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है जब उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिलता है, अपने 12 साल के करियर में मुझे आधा दर्जन अवार्ड मिल चुके हैं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी मिलते रहेंगे।

यह अवार्ड मेरी मौत तक मेरे साथ रहेंगे, इंसान को उस समय सबसे ज्यादा खुशी मिलती है जब लोग उसकी तारीफ करते हैं। आपको पुरस्कार मिलते हैं। लेकिन करीना ने साथ में यह भी कहा कि उनके इस रिकार्ड को उनका चचेरा भाई रणबीर कपूर तोड़ सकता है क्योंकि जहां मैंने 12 साल में 6 अवार्ड पाये हैं वहीं उसने मात्र 5 साल में 4 अवार्ड पाये हैं। ऐसे में मेरे लिए गर्व का समय होगा जब रणबीर मेरा रिकार्ड तोड़ेगा।

आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा में अभी तक सबसे ज्यादा फिल्मफेयर का रिकार्ड शो मैन राजकपूर के नाम हैं जिन्हें 11 फिल्म फेयर अवार्ड मिले हैं। करीना के दादा जी के बाद करीना ही कपूर खानदान की सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाली हस्ती हैं।

इन दिनों करीना की गिनती टॉप 3 अभिनेत्रियों में होती है। तो वहीं रणबीर कपूर ने अपनी चुनिंदा फिल्मों से ही लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X