PK: एक टिकट पर मिलेगी दो दो अनुष्का
अब आप सोच रहे होंगे कि पीके में कहीं अनुष्का का डबल रोल तो नहीं...नहीं जनाब ऐसा कुछ नहीं है। वैसे आपका सोचना गलत भी नहीं है। पीके के बारे में रोज़ आमिर कोई न कोई बात बताते ही रहते हैं। लेकिन फिलहाल दो अनुष्का पीके फिल्म में नहीं है पर थियेटर में ज़रूर दिखेंगी।
अब भी नहीं समझे! अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर देखना है तो पीके का इंतज़ार करिए। क्योंकि फिल्म का ट्रेलर पीके के ही साथ रिलीज़ हो रहा है। वैसे अनुराग कश्यप ने ये तो बता ही दिया है कि फिल्म 15 मई को रिलीज़ हो रही है। लेकिन ताज़ा अपडेट यही है कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर बॉम्बे वेलवेट की पहली झलक पीके के साथ ही देखने को मिलेगी।
पढ़िए: पुराने ज़माने की सैर कराने को तैयार है बॉलीवुड
गौरतलब है कि पहले यह फिल्म पीके के साथ रिलीज़ डेट्स के लिए अड़ गई थी। अनुराग कश्यप और राजकुमार हीरानी दोनों ही 25 दिसंबर की रिलीज़ डेट्स चाहते थे। फिर आमिर के स्टारडम को देखते हुए अनुराग ने फिल्म को नवंबर के लिए रिलीज़ करने की डेट तय की। कुछ टेक्निकल कारणों से फिल्म आगे बढ़ा दी गई। और अब पीके के साथ बॉम्बे वेलवेट के ट्रेलर का होना मतलब ऑल इज़ वेल!


Click it and Unblock the Notifications
