'पीके' में हैं बेहतर 3 ईडियट्स: अनुष्का शर्मा!
अनुष्का शर्मा हाल ही में फेमिना इंडिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं के लांच के मौके पर नज़र आईं और उन्होंने वहां पर अपनी फिल्म पीके के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी फिल्म पीके आमिर खान की 3 इडियट्स से भी ज्यादा हिट होगी। अनुष्का शर्मा ने हाल ही पिछले साल शाहरुख खान के साथ जब तक है जान फिल्म की थी जो की बॉक्स ऑफिस हिट थी। और अब साल 2013 में अनुष्का पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अनुष्का चाहती हैं कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म हो और साथ ही ये आमिर की अब तक की हिट फिल्म 3ईडियट का भी रिकॉर्ड तोड़ दे।
खैर अनुष्का का बड़बोलापन तो उन्हें हमेशा ही भारी पड़ा है। मटरु की बिजली के समय भी उन्होंने काफी बड़ाई की थी फिल्म की साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म इस साल की सबसे हिट फिल्म होगी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। अनुष्का शर्मा की एक्टिंग को छोड़कर बाकी सबकुछ लोगों को पसंद आया। अब देखिये पीके से अनुष्का क्या कमाल करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












