GUESS: Pk के तमिल रीमेक में कौन बनेगा नंगा पुंगा दोस्त??
पीके आया भी, पीके छाया भी और पीके ने सबका बैंड बजाया भी। हालांकि फिल्म ने बहुत सारी कंट्रोवर्सी खड़ी की। फिल्म को कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ ने इसे सिरे से नकार दिया लेकिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। अब फिल्म तमिल में भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है।
फिल्म के तमिल रीमेक को बिल्कुल लॉक कर दिया गया है और इसी के साथ फाइनल हो गई है फिल्म की स्टारकास्ट। आप भी सोच रहे होंगे ना कि कौन बनेगा नंगा पुंगा दोस्त। भई केवल एक ट्रांसिस्टर में फोटो खिंचवाने के लिए आपको वाकई हौसला और हिम्मत चाहिए। तो अब पीके के तमिल रीमेक के लिए फाइनल किया गया है कमल हासन को।
ALSO READ: Pk डाउट: राजकुमार हीरानी से हमारे 6 सवाल
पीके के अधिकार खरीद लिए जेमिनी फिल्म्स ने जिन्होंने हिरानी की दो और फिल्मों का भी सफल रीमेक बनाया है। अब पीके के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक सूत्र ने बताया कि कमल हासन अपने हिसाब से फिल्म का डायरेक्टर चुनेंगे। या ये भी हो सकता है कि वो खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट करें।
Pk की इन 5 बातों ने किया था दर्शकों का मूड खराब
वहीं फिल्म की बाकी की स्टारकास्ट भी जल्द ही तय हो जाएगी। फिलहाल कमल हासन उत्तमा विलेन और पापनाशम की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उनका अगला प्रोजेक्ट तमिल पीके ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications












