..................... Pk show would have trailer of three upcoming big films - Hindi Filmibeat

Pk के साथ देखिए तीन अनुष्का, एक रणबीर, एक बिग बी, एक फरहान...ufff

भई ई पीके ने तो न एकदम सस्पेंस का सुपरडोज़ दे दिया है बाई गॉड। एक बार हम आपको बता चुके हैं कि पीके के साथ एक नहीं दो दो अनुष्का दिखेंगी। क्योंकि पीके के साथ ही दिखेगा बॉम्बे वेलवेट का पहली टीज़र। लेकिन रूकिए इससे पहले कि आप ये खबर पचाएं हम आपको बता दें कि जनाब दो नहीं पीके के साथ देखिए तीन अनुष्का। एक पीके वाली, एक बॉम्बे वेलवेट वाली और एक NH10 वाली।

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने प्रोड्यूसर अवतार में नज़र आएंगी। उनकी प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म है NH10 और इस फिल्म में अनुष्का के साथ दिखेंगे शैतान फेम नील भूपालम। इस फिल्म का भी टीज़र पीके के साथ ही दिखाया जाएगा।
पढ़िए: 5 कारण क्यों रखा गया सुशांत को प्रमोशन से दूर

रूकिए लिस्ट यहीं खत्म नहीं हो रही थी। पीके के साथ ही लॉन्च होगा फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन स्टारर वज़ीर का टीज़र। जी हां जनाब। जिन्होंने भी वज़ीर का पोस्टर देखा है वो इसका टीज़र देखने के लिए उत्साहित ज़रूर होंगे। पोस्टर में अमिताभ बच्चन व्हील चेयर पर बैठकर फरहान अख्तर के साथ चेस खेलते दिख रहे हैं।
पढ़िए: बॉम्बे वेलवेट के साथ ये फिल्में कराएंगी पुराने ज़माने की सैर

तो बताइये हुआ ना सुपर कनफ्यूजन...पीके के साथ बॉम्बे वेलवेट, NH10 और वज़ीर का पहला लुक...मुफ्त...मुफ्त...मुफ्त। तो बैठे मत रहिए...जाइये और टिकट बुक कराइये!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X